कानपुर
सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स और एसोसिएशन एवं शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में वित्त अधिनियम 2025 को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया
संशोधन अधिनियम को तत्काल वापस न लिया, तो पेंशनर्स एवं शिक्षक विशाल आंदोलन करेंगें
कानपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन तथा शिक्षक महासंघ कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष बी०एल० गुलाबिया के नेतृत्त्व में जिलाधिकारी कार्यालय में वित्त संशोधन अधिनियम 2025 के नियमों के बदलाव से पेंशनर्स में आकोश उत्पन्न हो गया है जिससे देश के करोडों कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों को श्वे वेतन आयोग की घोषणा से एक संदेश गया कि सरकार अपने कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों को वेतन एवं पेंशन पुनरीक्षण 01 जनवरी 2026 को करना चाहती है। इस मध्य फाइनेंशियल बिल/2025 एक कानूनी के रुप में सामने आ गया। जिसका सीधा मतलब यह हुआ कि 31/12/2025 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण नहीं किया जाएगा। इस बिल को लेकर पूरे देश के पेंशनरों में आकोश उत्पन्न हो गया है। और प्रदेश व देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत हो गयी है इस बाबत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधीत ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा गया है।
