कानपुर 15 जुलाई
*शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 11 बार हनुमान चालीसा पाठ*

*भारत माता की जय के नारे से गूंजा वातावरण*
भारतीय अंतरिक्ष अभियान में गौरवशाली भूमिका निभाने वाले शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी के 1 घंटा पूर्व दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर जिले द्वारा नवीन मार्केट कार्यालय पर 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। यह कार्यक्रम आज दोपहर 3 बजे शुभांशु के धरती पर लौटने से कुछ समय पूर्व सम्पन्न हुआ।
जैसे ही शुभांशु की वापसी की पुष्टि हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत का तिरंगा लहराकर ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में 18 दिन बिताकर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब केवल पृथ्वी तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष में भी हमारी पकड़ और प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने न केवल विज्ञान में भारत की प्रगति को दिखाया है, बल्कि देश के स्वाभिमान और सम्मान को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों, परिश्रम और आत्मबल का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गर्व की अनुभूति जताते हुए देश की वैज्ञानिक क्षमता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।
विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी के डी त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा जनमेजय सिंह अवधेश सोनकर ,संतोष शुक्ला जितेंद्र विश्वकर्मा , रंजीता पाठक पारस मदान, प्रमोद त्रिपाठी,शिवांग मिश्रा,सीमा एम बी ए आनंद मिश्रा ,प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील जायसवाल रोहित साहू, ऋचा सक्सेना दीपक सिंह,नवाब सिंह,चंद्रमणिचौबे सुनीता गौड़ विधि राजपाल देवांग शर्मा, मनु गोयल, रामा शंकर अग्रहरि,विजय पटेल,श्याम कुमार प्रशांत त्रिपाठी , राधा सैनी,हिमांशु सविता हिमांशु शर्मा ,अनिरुद्ध सेंगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *