*बढ़ते बिजली के बिल से जनता परेशान…नहीं मिल पा रहा कोई समाधान,गरीब तबका छोड़ रहा बिजली कनेक्शन*

(कानपुर)क्षेत्र पनकी में इस समय एक बड़ी समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है.. केस्को और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी अपना पल्ला झाड़ रहे है.. लिहाजा लोगों में बिजली के बढ़ते बिल को लेकर सरकार पर बेहद रोष नजर आ रहा है.. दरअसल क्षेत्र पनकी में बीते समय कई लोगों के यहाँ सरकारी योजना का हवाला देकर स्मार्ट मीटर लगा दिए गए.. लोगों ने भी अपनी सुविधा समझकर स्मार्ट मीटर बिना किसी विवाद के लगाने दिया, लेकिन जब बिजली का बिल आया तब लोगों के होश उड़ गए, जहाँ पहले कुछ लोगों का बिल पहले 500 से 800 आता था वह बिल आचनक 5000 से 8000 में तब्दील हो गया.. लोग केस्को समेत टोल फ्री नंबर पर बिजली के बढ़े हुए बिल को लेकर अपनी समस्या बता रहे हैं.. लेकिन सभी ओर से लोगों में निराशा नजर आ रही है.. ज्ञात है कि पनकी में स्थित रतनपुर डूडा कॉलोनी में भारी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर लोग निवास करते है.. जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है… और अब यह बढ़ा हुआ बिल उनके लिए जी का जाल बना हुआ है.. लोग इस बढ़े हुए बिजली बिल को देने के स्थान अपना बिजली कनेक्शन कटवाने पर विचार कर रहे है..तो वही लोगों के दिमाग में यह प्रश्न बार-बार उठ रहे हैं कि क्या अब उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों के घर में अंधेरा कर देगी.. और हर घर रोशनी वाला मिशन फेल हो जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *