कानपुर देहात

 

दंपति से लूट के बाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली, लूटा सामान और अवैध हथियार बरामद ,एक फरार

 

कानपुर देहात । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पिलखनी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दंपति से लूट की वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

 

रात्रि चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

 

घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से दंपति से लूटा गया पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा एक बाइक और अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

 

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *