कानपुर
बारिश में जर्जर दीवार गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला ।
कानपुर के गोविंद नगर में गांधी स्मारक स्कूल के मैदान की कई साल पुरानी जर्जर दीवार बारिश के कारण ढह गई, जिससे पास खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कई लोग बाल-बाल बच गए।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह घटना आज सुबह तेज बारिश के दौरान हुई। गांधी स्मारक स्कूल के मैदान की boundary wall काफी समय से dilapidated थी और उसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी। आज सुबह तेज बारिश के कारण दीवार अचानक गिर गई।
दीवार गिरने से ठीक बगल में खड़ी दो कार मलबे की चपेट में आ गईं और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कारों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद कुछ लोग भी बाल-बाल बचे, क्योंकि वे दीवार से कुछ ही दूरी पर खड़े थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी जर्जर इमारतों और दीवारों की पहचान कर समय रहते मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
