हिसार घटना की निष्पक्ष जाँच हो बाल्मीकि परिवार को न्याय मिले
कानपुर, राष्ट्रवादी स्वच्छकार परिषद कानपुर ने जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से महामहीम राष्ट्रीय को 9 सूत्रीय ज्ञापन भेज कर भौग की है कि हरियाणा के हिसार में दिनांक 07 जुलाई को थाना मिलगेट्स के अन्तर्गत बाल्मीकि बस्ती में विक्रम बाल्मीकि के पुत्र गणेश बाल्मीकि के जन्म दिन के कार्यक्रम में बज रहे साउण्ड को लेकर क्षेत्रीय पुलिस ने न सिर्फ विरोध किया बल्कि जातिवादी मानसिकता के तहत बाल्मीकि समाज के लोगों को जाति सूचक गालियां दी तथा बरबरता के साथ मारपीट की पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं तथा बच्चों को बुरी तरह मारा। पुलिस के मार से घबराकर अपने दोस्त के साथ छत में जाकर छिप गया परन्तु पुलिस वाले वहाँ भी पहुँच गये उन्हें लाठी डन्डों तथा बन्दूक की बट से मारा और नीचे फेंक दिया जिससे गणेश बाल्मीकि की मौत हो गयी। पीडित परिवार अपने परिजनों तथा समाज के लोगों के साथ आज तक धरना पर बैठा हुआ परन्तु उसकी कहीं सुनवाई हो रही है। उनकी रिर्पोट आज तक नहीं लिखी गयी है। उन्हें कहीं से न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। संगठन के महामहिम से अनुरोध किया है उक्त वीभत्स घटना की उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करके बाल्मीकि परिवार को न्याय दिलाने की कृपा करें।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से देव कबीर देशराज बाल्मीकि, डब्लू बाल्मीकि, एडवोकेट कमल कुमार कुँवरजीत, चमन बिरहा, संजय टेकला, चमन खन्ना, अजीत खोटे, बृजमोहन दास बाल्मीकि, एडवोकेट अजय बख्शी, एडवोकेट नवीन चन्द्र गौतम, मनप्यारे बाल्मीकि, प्रियांशू चौधरी, अनिल भारती, सोनू मास्टर, हरी सोनकर सतीश कुमार, सतीश समुन्द्रे, मुकेश बाल्मीकि तथा सत्यवत अम्बेडकर आदि शामिल रहे।
