दिनांक 18.07.2025 को श्रावण मास के पावन अवसर व आगामी द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित श्री आनंदेश्वर परमट मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंहत श्री अरुण भारती से सौहार्दपूर्ण वार्ता की और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंदिर प्रांगण, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य सुरक्षा उपायों का गहनता से जायजा लिया गया। महोदय ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (LIU), सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज व थाना प्रभारी ग्वालटोली भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *