*थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ*
कानपुर नगर, 19 जुलाई 2025।
जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज नवाबगंज स्थित विजय स्मृति गेस्ट हाउस में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर थैलीसीमिया से पीड़ित 225 बच्चों के लिए आयोजित किया गया था।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा
“थैलीसीमिया एक ऐसी आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें मरीजों को जीवनभर बार-बार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियों को बचा सकता है। मैं सभी स्वस्थ लोगों से अपील करता हूं कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दें।”
