दिनांक 19 जुलाई 2025

 

*मंडी स्थल में निर्मित दुकानों का मालिकाना हक व्यापारियों को दिया जाए*

 

*मंडी में पानी की टंकियां सुखी पानी की व्यवस्था नहीं गंदगी के कारण व्यापारियों व उपभोक्ताओं को व्यापार चलाना मुश्किल*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर के प्रमुख पदाधिकारियों समाजवादी व्यापार सभा मंडी व्यापारियों की एक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में आरंभ हुई

 

बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि मंडी स्थल नौबस्ता में व्यापारियों से जो मासिक किराया लिया जाता है वह प्रतिवर्ष पांच फीसदी बढ़ाकर दुकानदार व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि दुकानदार व्यापारियों ने दुकान की लागत से ज्यादा किराया मंडी समिति को अदा कर दिया है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सन 1977 में दुकानों का पुनः निर्माण करा कर उस समय के तत्कालीन कृषि मंत्री राजेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया था तब से आवंटित दुकानदार किराया बढा कर दे रहे हैं लेकिन सुविधा के नाम पर पानी की टंकियां सूखी पड़ी है पानी का अभाव है दुकान 47 साल मे कमजोर हो गई है लेकिन भाजपा सरकार दुकान व्यापारियों को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में आगे कहा कि मंडी स्थल के जो दुकानदार व्यापारी हैं उनको दुकानो का मालिकाना हक दिया जाए तथा पानी सफाई की व्यवस्था भी की जाए अन्यथा सपा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी।।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,व्यापार सभा अध्यक्ष नन्दलाल जयसवाल,कानपुर व्यापार मंडल महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,सत्यनारायण गहरवार,शादाब आलम,दीपक खोटे,आसिफ खोखर,संदीप तिवारी,मो रिजवान,आदित्य तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *