*दो वर्ष पूर्व 30-31 मार्च 2023 को कानपुर के कोपरगंज होज़री व रेडीमेड बाज़ार में घटित भीषण अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को ODOP योजना के अंतर्गत ऋण के स्थान पर कोटक महिंद्रा बैंक व अन बैंको द्वारा अन्य योजनाओं के तहत ऋण प्रदान किए जाने की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके आवास पर मुलाक़ात की,वार्ता करने के उपरांत ज्ञापन भी सौंपा गया*
*विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उपायुक्त उद्योग व जिला उद्योग विकास केंद्र के महाप्रबंधक अंजनीश प्रताप सिंह से फोन पर बात की और पीड़ित व्यापारियो के लिए ओ डी ओ पी के तहत लोन परिवर्तित करवाने को कहा*
*विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सभी बैंको से व लखनऊ मे इससे सम्बंधित विभाग के मुख्यालय मे भी बात करेंगे*
आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष व यू पी जी एम टी एसो के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे* के नेतृत्व मे *पीड़ित होज़री व रेडीमेड व्यापारियों मे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश आहूजा,तनुज आहूजा व रतन सिंह राजू और संगठन के जिला संयुक्त महामंत्री के के गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला व जीतेन्द्र सिंह, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार व युवा संगठन महामंत्री अरविन्द गुप्ता,सुरेंद्र मिश्र,नागेंद्र सिंह आदि* व्यापारी दो वर्ष पूर्व 30-31 मार्च 2023 को कानपुर के कोपरगंज होज़री व रेडीमेड बाज़ार में घटित भीषण अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को ODOP योजना के अंतर्गत ऋण देने के स्थान पर कोटक महिंद्रा बैंक व अन्य बैंको द्वारा अन्य योजनाओं के तहत ऋण प्रदान किए जाने की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की मांग को लेकर *विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना* से उनके लालबंगला स्थित आवास पर मुलाक़ात की,वार्ता करने के उपरांत ज्ञापन भी सौंपा गया|
वार्ता मे *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि* दिनांक 30-31 मार्च 2023 की रात्रि में कानपुर के कोपरगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में लगभग 500 से अधिक होज़री एवं रेडीमेड व्यापारियों की दुकानें पूर्णतः जलकर नष्ट हो गईं थीं जिससे अनुमानित ₹2500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था| इस दुर्घटना के पश्चात,हम लोग पीड़ित व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट करने के उपरांत उनके त्वरित निर्देशानुसार, उपायुक्त उद्योग कार्यालय (फज़लगंज, कानपुर) तथा कोपरगंज बाज़ार में व्यापारियों से ODOP योजना के अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन-पत्र भरवाए गए थे।इस क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी ने स्वयं बैंक अधिकारियों व व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर ODOP योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए थे किन्तु, कोटक महिंद्रा बैंक (लाटूश रोड शाखा, कानपुर) द्वारा अधिकांश पीड़ित व्यापारियों को ODOP योजना के स्थान पर अन्य योजनाओं — विशेष रूप से CGTMSE योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया जिससे व्यापारी राज्य सरकार की सब्सिडी एवं अन्य लाभों से वंचित रह गए व अन्य बैंको की जानकारी अभी आना बाकी है |
आगे कहा कि यहाँ तक कि अक्टूबर 2023 में कानपुर में मुख्यमंत्री जी के आगमन के अवसर पर आयोजित एक शासकीय समारोह में कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पीड़ित व्यापारी तनुज आहूजा को ₹49 लाख का ऋण चेक मंच से ODOP योजना के नाम पर प्रदान किया गया, जबकि वास्तव में वह ऋण CGTMSE योजना के तहत स्वीकृत किया गया था। यह घटना प्रदेश सरकार की मंशा एवं पीड़ित व्यापारियों के साथ स्पष्ट धोखाधड़ी की श्रेणी में आती है और इतना ही नहीं, जिन व्यापारियों को ODOP के बजाय सामान्य बिज़नेस लोन दिया गया, उनसे पहले वर्ष में 1% शुल्क और उसके बाद हर वर्ष 0.5% नवीनीकरण शुल्क भी लिया गया जो ODOP के विनियमानुसार अनुचित है अतः कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा ODOP योजना के नाम पर की गई इस धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए व वर्ष 2023 के कोपरगंज अग्निकांड के समस्त पीड़ित होज़री व्यापारियों को प्रदत्त ऋण को ODOP योजना के अंतर्गत रूपांतरित कराया जाए ताकि वे सरकारी सब्सिडी एवं अन्य लाभों के पात्र बन सकें।
वार्ता मे *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ,यू पी गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसो के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे व यू पी गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसो के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा* ने कहा कि कोटेक महिंद्रा बैंक व अन्य बैंक द्वारा कई लोन को पिछले कुछ दिनों से ओ डी ओ पी मे स्थानांतरण करने को कहा जा रहा था लेकिन बैंक द्वारा अब कहा जा रहा है कि इन मामलो को बैंक के मुख्यालयों मे भेजा जायेगा |
पदाधिकारियों व व्यापारियों से समस्याओ को सुनकर *विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने* उपायुक्त उद्योग व जिला उद्योग विकास केंद्र के महाप्रबंधक अंजनीश प्रताप सिंह से फोन पर बात की और पीड़ित व्यापारियो के लिए ओ डी ओ पी के तहत लोन परिवर्तित करवाने को कहा|
*विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने* व्यापारियों को आश्वासन देते हुए यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सभी बैंको से व लखनऊ मे इससे सम्बंधित विभाग के मुख्यालय मे भी बात करेंगे|
