आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को रोज बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतनलाल नगर कानपुर में कानपुर यूथ ओलंपिक के अंतर्गत नानचाकू प्रतियोगिता का उद्घाघाटन मुख्य अतिथि नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मालिक विजय कपूर पूर्व विधायक माननीय अजय कपूर एवं चेयरमैन डॉ रोहित सक्सेना के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में 23 स्कूल से लगभग 137 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर स्कूल प्रबंधक श्री तनिष्क मगन ,स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती हिना मगन, कानपुर ओलंपिक संघ के महासचिव श्री रजत आदित्य दीक्षित, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउंडर एवं महासचिव सिहान बाबुल वर्मा ,मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय कुशवाहा, संयुक्त सचिव जगत बाबू शर्मा नान चाकू एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष अंश सिंह चंदेल के साथ साथ रेफरी पैनल में शामिल नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अजय कुमार, उत्तर प्रदेश महासचिव जनरल योगेन्द्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, कन्नौज की महासचिव राखी कश्यप, सीतापुर के महासचिव स्वरित मोहन सक्सेना,उन्नाव की महासचिव हंसिका ,राज प्रताप सिंह ,आशुतोष गुप्ता, निवराज कुमार ,टूर्नामेंट आब्जर्वर मोहम्मद शाहबाज खान आदि की उपस्थिति में हुआ। इस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान कोपास्टेट शिक्षा समिति स्थान पर रोज बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं तृतीय स्थान पर स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल एवं चतुर्थ स्थान पर स्मार्ट एजुकेशन सेंटर रहा। यह प्रतियोगिता जिला ओलंपिक संघ के महासचिव श्री रजत आदित्य दीक्षित के निर्देशानुसार संपन्न कराई गई।
यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं संस्थापक द्वारा दी गई
2025-07-20
