मैनेजर ने की सहकर्मी से छेड़छाड़,हंगामे के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर रावतपुर स्थित एक कंपनी में दूसरे समुदाय के मैनेजर ने कंपनी में कार्य कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ की।जानकारी होने के बाद परिजनो के साथ पहुंचे बजरंग दल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं कंपनी के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
रावतपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह थानाक्षेत्र में स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग़ फर्म में कार्यरत है। जहां पर शादीशुदा यशोदानगर का रहने वाला फैजान हुसैन वारसी मैनेजर है।वह अक्सर उसके नम्बर पर अश्लील मैसेज भेजता और किसी न किसी बहाने शारीरिक छेड़छाड़ करता है। विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी लगातार दे रहा है।
युवती ने जब जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन बजरंग दल के जिला प्रमुख राम अभिषेक द्विवेदी ,राजा,गणेश और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रावतपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। काफी समय हो जाने के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बजरंगी हंगामा करने लगे।जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी फैजान हुसैन वारसी को गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
