*”भूजल सप्ताह” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

 

 

प्रदेश में भूगर्भ जल स्तर में निरंतर गिरावट एवं उससे उत्पन्न होने वाले संभावित संकट को दृष्टिगत रखते हुए, शासन के निर्देशानुसार भूजल संरक्षण, प्रबंधन, विवेकपूर्ण उपयोग तथा विनियमित दोहन के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु दिनांक 16 से 22 जुलाई, 2025 तक “भूजल सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है।

 

इस क्रम में आयुक्त, कानपुर मंडल तथा जिलाधिकारी, कानपुर नगर के निर्देशानुसार आज भूगर्भ जल विभाग द्वारा जनपद कानपुर नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों—जैसे कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, झकरकटी बस स्टैंड, नौबस्ता फूल मंडी आदि—पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट्स के माध्यम से आम जनमानस को भूजल संरक्षण, जल पुनर्भरण एवं वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जल-स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रेरित करना तथा वर्षा जल के संचयन के प्रति व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *