#कानपुर नगर
*शिक्षा व्यवस्था और बिठूर इंटर कॉलेज की अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र ने कानपुर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रही अनियमितताओं पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने बड़ा आरोप लगाया है। महासंघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अभिलेख न देने और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है।
V.O.:
कानपुर नगर के बिल्हौर इंटर कॉलेज से जुड़े इस प्रकरण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बताया कि सत्र 2010–11 से लेकर अब तक व्यावसायिक शिक्षा हेतु आयोजित “रिटेल मैनेजमेंट” पाठ्यक्रम के अंतर्गत 11वीं और 12वीं में छात्र-छात्राओं का प्रवेश होता रहा है। लेकिन सत्र 2025–26 में कक्षा 12 के चार छात्रों को अब तक रोल नंबर जारी नहीं किए गए। यही नहीं, छात्रों से मुफ्त सरकारी सुविधाओं का लाभ भी छीन लिया गया, जिससे उन्हें स्थानांतरण प्रमाण पत्र तक नहीं मिल सका। महासंघ का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक द्वारा छात्रों को समय पर प्रवेश न देने के साथ-साथ स्कूल को प्राप्त सरकारी अनुदानों में भी पारदर्शिता नहीं बरती गई।
इसके साथ ही पूर्व में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और प्रमुख सचिव शिक्षा को भी इस मामले में कई बार शिकायत दी जा चुकी है। अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इसे छात्रों के हित से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि कानपुर प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, ताकि प्रभावित छात्रों का शैक्षिक भविष्य सुरक्षित रह सके और अनियमितताओं को लेकर उठ रहे सवालों पर भी लगाम लग सके ।
