पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल जोन) ने आनंदेश्वर परमट मंदिर मे सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
दिनांक 21 जुलाई 2025 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल जोन) श्रवण कुमार सिंह द्वारा आनंदेश्वर परमट मंदिर (थाना ग्वालटोली) सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया|
निरीक्षण के क्रम में द्वारा मंदिर प्रांगण, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, पार्किंग व्यवस्था,बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और अन्य सुरक्षा उपायों का गहनता से जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर गोताखोरों की टीम तैनात रही |इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार महोदय व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी भी मौजूद रहे।
