आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को प्रातः 06:30 बजे थाना जाजमऊ पर सूचना प्राप्त हुई कि ऊँचा टीला क्षेत्र में गंगा नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर एक युवक, जिसकी पहचान अरबाज खान पुत्र रियाज खान, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई, मृत अवस्था में पाया गया। उसके गले में वायर से गला कसने के निशान तथा धारदार हथियार से गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है। परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *