*लाल बंगला मे राघा कृष्ण का मनमोहक नृत्य*

 

*सैकड़ों महिलाओं ने पूजन अर्चन किया*

 

*विशाल भंडारे का आयोजन*

 

श्री मत भागवत कथा का भव्य आयोजन आदर्श खत्री घर्मशाला परदेवनपुर लाल बंगला में भव्य आयोजन किया गया था।इसमें वृन्दावन से आये कथावाचक हरिमंगल पराशर ने भाग लिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 22 जुलाई तक रोज शाम का कथा सुनाई गई ,जिसमे अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भाग लिया।,इस कथा को सुनने के लिए , हजारों भक्त भाग लिया। आज 22 पूर्ण आहुति व भंडारे का भव्य आयोजन किया गया है। भगवतगीता को सुनकर मन खुश हो जाता है। सावन माह में भगवतगीता को सुनकर आत्मा को शांति मिलती है। कानपुर नगर की जनता ने बहुत ही सुन्दर तरीके से कथा का रसपान कराया। जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा से कथा को सुनता है।वह शिव के परम धाम को प्राप्त करता है ‌। उसके जीवन में समस्त दुःखों का निवारण भगवान स्वयं करते हैं। सावन माह में शिव कथा क़ुराण सुनने से एक लाख गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। कार्यक्रम संयोजक भारत गुजराल ने कहा कि अगले वर्ष सावन के महीने में फिर कथा सुनने का निर्णय लिया। लाल बंगला की जनता व महिला समिति का सराहनीय योगदान रहा है। हजारों लोगों ने कथा का रसपान किया व आज भंडारे में हजारों लोगों ने भाग लिया है। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पुत्र करन महाना, पार्षद अशोक मेम्बर, सुमित बघावन आदि ने महराज का आशीर्वाद लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत गुजराल कर रहे हैं। आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें प्रमुख रूप से सुशील दुग्गल, जग महेंद्र अग्रवाल, नीलम दुग्गल, स्वाती गुप्ता,श्वेता गुप्ता, ममता मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

डा दिलीप कुमार मिश्रा

रिपोर्टर

कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *