स्कूलों की क्लोजर मर्जर स्कीम को तत्काल प्रभाव से वापस लेने मांग की
कानपुर, श्रम संहिता समाप्त करने लिए और मजदूर भाइयों दलितों अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे उत्पीड़न शोषण के विरोध में पीडीए समाज की शिक्षा समाप्त करने के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पांच सूत्रीय ज्ञापन कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष मजदूर सभा सोनू वर्मा द्वारा जिलाअधिकारी के माध्यम से महामहिम राजपाल को सौंपा गया। पीडीए ज्ञापन में मजदूरों के वरिष्ठ नेता रामगोपाल पुरी के नेतृत्व में मजदूरों की मुख्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा सुनील यादव ने स्कूलों की क्लोजर मर्जर स्कीम को तत्काल प्रभाव से वापस लेने मांग की। ज्ञापन में मुख्यत मजदूर सभा प्रदेश सचिव शेषनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ राजेश कश्यप, डा सी एस यादव, हरिभजन यादव, उमा देवी, महानगर महासचिव राहुल श्रीवास्तव, महबूब आलम, रिंकू यादव, अजीत सिंह, निर्मल यादव, बलिंदर यादव, संजय कुशवाहा ,संतोष पाल शुभम यादव ,संजय यादव धर्मेंद्र यादव ,वीरेंद्र यादव आदि साथी समाजवादी साथी मौजूद रहे।
