समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर पीडीए का वृहत सम्मेलन होगा
जिसमें महात्मा ज्योतिराव फुले छत्रपति शाहूजी महाराज तथा डॉक्टर अंबेडकर की नीतियों को लेकर सामाजिक न्याय के राज पर संकल्प मंथन होगा:हाजी फजल महमूद
कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पदाधिकारीगण फ्रंटल संगठनों विधानसभा अध्यक्षों की आवश्यक बैठक शाम 4:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया!बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जुलाई सन 2025 को दिन में 1:00 बजे से रागेंद्र स्वरुप अडोटोरियम सिविल लाइन्स मे संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर पीडीए सम्मेलन होगा इसमें महात्मा ज्योति राव फुले छत्रपति शाहूजी महाराज तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीतियों को लेकर सामाजिक न्याय के राज पर संकल्प मंथन होगा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि संविधान मान स्तंभ दिवस पर आयोजित पीडीए सम्मेलन महानगर की पांचो विधानसभा क्षेत्रो के 1607 बूथों के 412 मतदान केद्रो से पीडीए टीम तथा फ्रंटल संगठनों के साथ जोनल प्रभारी सम्मिलित होंगे सम्मेलन को सपा सांसद माननीय विरेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे!महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि सपा सांसद विरेन्द्र सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा तथा पीडीए टीम भी सुरक्षा. में मुस्तैद रहेगी इसके बाद 2:00 बजे संविधान मान स्तंभ दिवस आयोजित पीडीए सम्मेलन को संबोधित करेंगे।बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.नीतेंद्र यादव,नंदलाल जयसवाल,महेन्द्र सिह,सत्यनारायण गहरवार,फखरे आलम,शबाब अबरार, दीपक खोटे,शादाब आलम,के के मिश्रा,राजेश कश्यप,रजत मिश्रा,सौरभ सिंह,अरमान खान,वरुण जयसवाल,राजू पहलवान,मोनू विश्वकर्मा,सलाम इदरीसी,अमित चौरसिया,चंदन कुरील,साहेबे आलम,राजेंद्र जयसवाल,प्रीतम बक्सी,पंकज कुमार,राजेंद्र सोनकर,अरशद दद्दा,सैयद जुनेद,प्रेम कुमार,गुड्डू यादव,दानिश मोईन,इमरान हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
