श्रीमान पुलिस कमिश्नर महोदय
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस
कानपुर महानगर
विषय:- सराफा व्यापारियों की दुकान से हुई चोरी के तुरंत खुलासे पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद एवं आभार पत्र।
निवेदन है कि विगत कुछ दिनों पूर्व नयागंज के अनूप सामंता एवं चौक के शुभांकर सामंता सराफा व्यापारियों के यहां चोरी हुई थी जिस पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अत्यंत तत्परता के साथ कार्य करते हुए दोनों घटनाओं का आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बहुत कम समय में खुलासा करते हुए अपराधियों को पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार करने का जो सराहनीय कार्य किया है उसके लिए उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन आपका एवं कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता है।
महोदय सराफा व्यापारियों की तरफ से कुछ सुझाव आपको प्रेषित कर रहा हूं।
1- सराफा व्यापारियों के साथ यदि क्षेत्रीय थाना स्तर पर मीटिंग हो जिससे व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर हो सके।
2- कानपुर के सराफा बाजारों में पुलिस की गस्त तेज हो।
धन्यवाद
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल चैयरमेन किशोर सक्सेना सुरेश गुप्ता मनीष गुप्ता राकेश वर्मा अनूप समानता धीरज वर्मा आज लोग उपस्थित रहे
पुष्पेंद्र जायसवाल
महामंत्री
