#कानपुर नगर

 

1976 में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदुओं का मामला

 

भौति में रह रहे विस्थापित परिवार

 

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने की मांग

 

जिलाधिकारी ने कार्यवाही का दिया आश्वासन

 

*भौंती विस्थापितों को मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर विधायक अभिजीत सांगा ने की जिलाधिकारी से मुलाकात*

 

 

कानपुर से बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने जिलाधिकारी कानपुर नगर से मुलाकात कर भौंती क्षेत्र में रह रहे पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 107 हिंदू परिवारों की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने मांग की कि वर्ष 1976 में विस्थापित कर बसाए गए इन परिवारों को सरकार द्वारा दी गई जमीन का मालिकाना हक अब तक नहीं मिल पाया है।

 

विधायक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि इन परिवारों को उनकी भूमि पर कानूनी स्वामित्व अधिकार दिलाया जाए ताकि वे अपने मूल अधिकारों से वंचित न रहें। साथ ही अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा कर समाधान की मांग की। विधायक सांगा ने यह भी भरोसा दिलाया कि इन विस्थापित परिवारों की समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई जाएंगी और उनके निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *