कानपुर 23 जुलाई
कारगिल विजय दिवस पर सभी जिलों में होगी गोष्ठी एवं सैनिक सम्मान समारोह
पूरे अभियान की जिम्मेदारी पूनम द्विवेदी को सौंपी गई, तीन सह-संयोजकों की भी घोषणा
भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा 26 जुलाई 2025 को “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर सभी 17 जिलों में गोष्ठियों एवं सैनिक सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य एवं गरिमामयी आयोजन का उद्देश्य देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा उनके परिजनों को सम्मानित करना है।
इस अभियान के संयोजक के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह-संयोजकों के रूप में राजेश भदौरिया,अनूप तिवारी एवं महेश मिश्रा को नामित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है, जो स्थानीय स्तर पर गोष्ठियों एवं सम्मान समारोहों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
श्री पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस को राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के सम्मान का पर्व मानते हुए पूरे सम्मान के साथ मनाएगी। कारगिल युद्ध में शामिल रहे वीर सैनिकों एवं वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों के परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही देशभक्ति गीतों, वक्तव्यों और गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं को भी देश की रक्षा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक ओर जहां देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है, वहीं आने वाली पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत कराने का भी सशक्त प्रयास है।
अनूप अवस्थी
मीडिया प्रभारी,
भा.ज.पा. कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र
9935151785
