*सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों की समीक्षा हेतु थाना कल्याणपुर पर समीक्षा बैठक का आयोजन*

 

आज दिनांक 24.07.2025 को थाना कल्याणपुर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों के संबंध में समस्त थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

*मुख्य बिंदु -*

*लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा:*

पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज लंबित शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।

*वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रैंकिंग में सुधार:*

महोदय ने निर्देशित किया कि वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा इस संबंध में थाना स्तर पर की जा रही कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाए, जिससे रैंकिंग में भी सकारात्मक सुधार हो।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जनसामान्य की शिकायतों का समाधान शीघ्रता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर, एवं सहायक पुलिस आयुक्त पनकी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *