कानपुर
रायपुरवा थाना क्षेत्र के चर्चित कुशाग्र हत्याकांड में चल रही सुनवाई के दौरान एडीजे 11 सुभाष सिंह की अदालत में मृतक छात्रा के चाचा की महत्वपूर्ण गवाही हुई। मृतक कुशाग्र के चाचा सुमित कनोडिया ने बताया कि घटना की रात जब हम पूरे परिवार के साथ कुशाग्र को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय सूचना मिलने पर हम सभी प्रभात के घर गए थे जहाँ पर टीचर रचित,प्रभात व शिवा मौजूद थे और इन लोगों ने आगे बढ़कर कोठारी से छात्र कुशाग्र का शव को बरामद कराया। चाचा सुमित ने अपनी गवाही में बताया कि सीसीटीवी में सभी को एक साथ देखकर पुलिस ने उन्हें उठाया था और उनसे पूछताछ की थी तभी इस बात की जानकारी हुई की ट्यूशन टीचर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर कुशाग्र की हत्या की है इस मामले में कोर्ट में विरोधी पक्ष के वकील मनीष शर्मा ने गवाह से सवाल जवाब किया तथा उनसे और भी जानकारियां लेने की कोशिश की परंतु गाव हा ने सभी बातों का आयोजित जवाब देकर अपनी गवाही समाप्त की मुकदमे की अगली तारीख 27 जुलाई को निर्गत की गई है
