कानपुर नगर
रेलबाजार से लापता हुईं तीन युवतियां 12 घंटे में बरामद, मुंबई जाने की थी योजना
कानपुर थाना रेलबाजार क्षेत्र से 24 जुलाई को तीन युवतियों के लापता होने की सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस सक्रिय हो गई और महज 12 घंटे के भीतर तीनों को सकुशल बरामद कर लिया।
तीनों युवतियों की उम्र क्रमशः 22, 18 और 16 वर्ष बताई गई है। उनके परिजनों ने थाने में सूचना दी थी कि वे दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता चला कि युवतियां मुंबई जाने की तैयारी में थीं। कानपुर पुलिस ने कौशांबी और गाजियाबाद पुलिस की मदद से देर रात करीब 1 बजे तीनों को कौशांबी जिले से सकुशल बरामद कर लिया। रेलबाजार थाने में बीएनएस की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसका क्राइम नंबर 103 है।
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशीलता के साथ मामले का निपटारा किया, तीनों बच्चियां अभी रस्ते में है कानपुर पहुंचते ही तीनों युवतियों को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा ।
