आज 25 जुलाई

*कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर शहीद सैनिकों के परिवारजनों को सम्मानित करेगी और शहीदों के नाम के पेड़ लगाएगी।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है। सन् 1999 में शुरू हुआ कारगिल युद्ध करीब 60 दिन चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने इस युद्ध पर विजय प्राप्त की।

कल 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहीद सैनिकों के पारिवारिक जनों को सम्मानित कर देश के वीर सैनिकों को नमन करेंगे

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया शहीद सैनिकों के नाम से कारगिल पार्क मोतीझील में जनप्रतिनिधियों,जिला पदाधिकारियों द्वारा 31 पेड़ लगाए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप अवधेश सोनकर,सतेंद्र पांडे,अनुपम मिश्रा,प्रमोद विश्वकर्मा, पार्षद पवन गुप्ता स . रमिंदर सिंह रिंकू,किरन तिवारी,मनु गोयल, प्रशांत त्रिपाठी रवि पांडे,सुमन सक्सेना ललित उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *