कानपुर

 

कानपुर

 

कारगिल दिवस पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम

 

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

 

भाजपाइयों ने शहीदों की मां के नाम लगाए 57 पौधे

 

एंकर…. कानपुर में 26 वें कारगिल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने मोती झील स्थित कारगिल पार्क में शहीदों की मां के नाम वृक्षारोपण किया और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। बताते चले कि मीडिया से बात करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि कारगिल की ऊंची पहाड़ी पर जाकर जिस तरह भारतीय सेना के जवानों ने दुश्मन को खदेरते हुए देश के शौर्य को बढ़ाया था उसको नमन करने के लिए कारगिल दिवस हम लोग मना रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी अपनी कृतज्ञता के साथ शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है, वहीं विधायक नीलिमा कटिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश की सेवा के बलिदान का ऋणी है आज कानपुर में कारगिल दिवस पर 57 पौधे उत्तर और दक्षिण इलाकों में लगाए जा रहे हैं किसकी देखरेख भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता करेंगे। वही कार्यक्रम के दौरान कारगिल पार्क में भूतपूर्व सैनिकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया ।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *