_दिनांक 27.07.2025 को पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 के अवसर पर कानपुर नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्र प्रभारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से संवाद कर परीक्षा की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही पुलिस बल को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से नियंत्रित रहे।_
