कानपुर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आज कानपुर में सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा को संपन्न करने के लिए 139 केदो पर 65280 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को बेहतर व व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए 139 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व सह व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए थे।सहायक समीक्षा अधिकारी व समीक्षा अधिकारी की संपन्न हुई परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। छात्रों का मानना है कि इस बार परीक्षा में काफी आसान प्रश्न पत्र आए हैं। कट ऑफ 13 0 तक होने की संभावना है क्योंकि पिछली परीक्षाओं में जितने कठिन प्रश्न आए थे उसके मुकाबले इस बार की परीक्षा में आसान प्रश्न पूछे गए थे।जिसका छात्र छात्रों ने बड़ी ही तत्पर्यता के साथ उत्तर दिया और अपनी खुशी जाहिर की।छात्रों ने बताया कि हम सभी इस बात की उम्मीद लगाए बैठे थे कि हर बार की तरह इस बार भी प्रश्न पत्र काफी कठिन होगा। इस बार परीक्षा पूरी ही तरह से सामान्य रही छात्रों ने कहा कि पेपर आउट होने की संभावना को देखते हुए परीक्षा केदो में 45 मिनट पहले ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केदो के अंदर कर दिया गया था ताकि अगर प्रश्न पत्र आउट हो भी तो किसी के हाथ ना लगे। सभी परीक्षा केदो में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था थी सुरक्षा कर्मियों ने पूरी तरह से परीक्षा केदो को अपने कमांड में ले रखा था ना किसी को बाहर जाने दिया गया और ना ही किसी की एंट्री की गई।
