कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर का जख्मी जर्जर सड़क की दास्तान का नजारा
कानपुर पूरे शहर में सड़कों का आलम मलहम पट्टी के सहारे चल रहा है सड़कों की जख्म भरने की कवायत लगातार जारी है फिर भी सड़कों के गहरे ज़ख्म खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं
बर्रा 8 बाईपास से जरौली पीपौरी बानपुरवा जोड़ने वाला मार्ग कि सड़कों का हाल खस्ता देखने को मिला।शहर की सड़कों की सूरत सुधारने के लिए विकास कार्य में अरबो रुपए खर्च किए जाते हैं ।
शहर के दक्षिण क्षेत्र में गुजर रही बर्रा 8 से रामगोपाल चौराहा आनंद साउथ सिटी बनपुरवा तक फैली बजरी से राहगीर घायल हो रहे।सड़कों की हालत यह है कि चौतरफा फैली बजरी से फंसकर दो पहिया चार पहिया वाहन सवार गिरकर चोटहिल रो रहे हैं शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा कि कोई वाहन सवार गिरता न हो।वही पीडब्ल्यूडी के विभाग के जिम्मेदार को जनता का दर्द नहीं दिख रहा है बिना मानकों के बन रही सड़कों के समय से पहले उखड़ रही सड़के हो रहे गड्ढे।
राहगीर बर्रा 8 आनंद साउथ सिटी सड़कों पर टॉर्च लगाकर गड्ढे में सड़क ढूंढ रहे।रामगोपाल सड़क गड्ढों में हो गई तब्दील राहगीरों का पैदल चलना हुआ मुश्किल सड़क तालाब बन चुकी हैं।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की गद्दा मुक्त सड़क के निर्माण कार्य की पोल खुल रही।अब देखना यह होगा कि पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद कब खुलेगी।
जर्जर सड़क के गड्ढों के जख्म भरने का आशु बहा रही बर्रा 8 आनंद साउथ सिटी की सड़के इनको कोई पूछ नही रहा।
रामगोपाल बर्रा 8 से आनंद साथ सिटी तक कब सड़कों के गड्ढों का जख्म भरेगा।जिम्मेदारों ने सड़क पर हुए गहरे गड्ढे व जल भराव को नहीं लिया संज्ञान में कर रहे लगातार अनदेखी राहगीर घायल हो रहे हैं।भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बर्रा 8 मार्ग की सड़क जिम्मेदार PWD अधिकारी मौन हैं।
