जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का वार्षिक चुनाव व आम सभा संपन्न

कानपुर।शहर की समस्त आर्य समाजो का प्रतिनिधि संगठन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के वार्षिक चुनाव व आम सभा रविवार को गोबिन्द नगर आर्य समाज हाल मे संपन्न हुई।जिसमें जिले की लगभग 26 आर्य समाजो के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन मे भाग लिया।आम सभा मे चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।चुनाव अधिकारी अशोक आनन्द ने चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया। जिसमें प्रधान चंद्रकांता गेरा ,उप प्रधान हरिश्चंद्र कनोत्रा, अनिल चोपड़ा, सरोज अवस्थी, संदीप आर्य, मंत्री आनंद जी आर्य ,उप मंत्री शशि बाला चोपड़ा, प्रकाश कुमार पांडे, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,रोमा चौधरी,कोषाध्यक्ष सुभाष आर्य ,सह कोषाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ,सह पुस्तकालयाध्यक्ष प्रणव आर्य , आदित्य आर्य आय व्यय लेखा निरीक्षक मनन आर्य ,महिला संयोजिका श्रुति कीर्ति आर्य, सह महिला संयोजक सरोज शुक्ला, अधिष्ठाता आर्य वीर दल प्रभात सक्सैना सह अधिष्ठाता आर्य वीर दल गोविंद सक्सेना बनाए गए।शान्ति पाठ के पश्चात चुनाव व आम सभा की कार्यवाही संपन्न हुई।वेद प्रकाश आर्य, एडवोकेट, प्रकाश वीर आर्य, शुभकुमार वोहरा आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *