तीज के शुभ अवसर पर महिलाओं ने मचाया धमाल
कानपुर, गहोई वैश्य महिला जागृतइ मंच, कानपुर के तत्वावधान में तीज के इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष रश्मि सुहाने की अध्यक्षता में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गहोई भवन साकेत नगर में तीज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निधी गेडा ने किया।जिसमें सौम्या बिलैया तीज क्वीन और नेहा चौदहा सरिता पिपरसानिया ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में रोली घुरा प्रथम, मेघा बिलैया द्वितीय और मेंहदी प्रतियोगिता में वर्षा डेंगरे प्रथम, शोभा सेठ द्वितीय स्थान पर रही । इस अवसर पर मेंहदी सजे हाथों और खनकती हरी चूड़ियों के साथ सभी सजातीय बहनों ने नृत्य प्रतियोगिताओ का और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।इस अवसर पर आशा घुरा, मीना गहोई, शालिनी सिपौल्या मीरा बरसैया मंजू बेहरे मधुबाला घुरा संध्या सेठ सुनिता रुसिया सीमा सेठ नमिता सुहाने आदि बहुत सी महिलाए उपस्थित रही।
