जिला अध्यक्ष सरोज सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह का सम्मान समारोह आयोजित
कानपुर..हरितालिका तीज की पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा कानपुर उत्तर की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता में भाग्यराज पैलेस में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने अपने सांस्कृतिक परंपरा के निर्वहन के साथ गीतों को गाकर व एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर तीज की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सभी जिले की पदाधिकारियों एवं जिले की सभी मंडल अध्यक्षों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया, सम्मान समारोह के अवसर पर जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में महिलाएं घर घर जाकर बहनों को जोड़ेंगीं व सरकार की कार्य योजनाओं से अवगत करायेगीं प्रदेश में पहली बार मोदी योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश की महिलाएं सर्वाधिक सुरक्षित स्थिति में है व सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए पूर्णतया समर्पित है, संगठन में अपनी कुशल कार्यशैली व मेहनत के बल पर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत की गई कमलावती जी ने कहा कि मातृशक्ति को अपनी ताकत दिखानी होगी तथा हर क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराना होगा सरकार की उपलब्धियों को नीचे के स्तर तक पहुंचाना है व पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनानी है इसमें हमारी महिला मोर्चा की बहनें ही विशेष भूमिका का निर्वहन करे गीं, आयोजित सम्मान समारोह की इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम कपूर ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और महिलाएं इस समाज मे लगभग 50% की भागीदारी रखती है, हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान सुरक्षा व प्रतिष्ठा के लिए वचनबद्ध है समस्त बहनों को हरितालिका तीज के इस अवसर पर अनंत शुभकामनाएं, तीज की पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस आयोजन का कुशल संचालन महामंत्री किरन तिवारी एवं महामंत्री बबीता निगम द्वारा किया गया सम्मान समारोह के अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य शोमिल शर्मा, रिचा मिश्रा, उपाध्यक्ष गुंजन शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपिका सिंह सेंगर,स्नेह लता दीक्षित, सीमा सिंह,पूजा चतुर्वेदी,अनीता चतुर्वेदी,मीना प्रजापति,सुधा सिंह, डॉ प्रियंका आदि उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *