*दि 30/31 मार्च वर्ष 2023 मे कानपुर के कोपरगंज होज़री व रेडीमेड बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित होज़री व्यापारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओ डी ओ पी में लोन न देने की बजाय मुख्यतः कोटेक महिंद्रा बैंक व अन्य बैंको द्बारा अन्य स्कीम मे लोन ओ डी ओ पी मे परिवर्तित करने की मांग को लेकर पीड़ित होज़री व्यापारियों के साथ जिला उद्योग विकास केंद्र के महाप्रबंधक व उद्योग उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह से उनके फज़ल गंज स्थित कार्यालय मे पीड़ित व्यापारियों की संशोधित लिस्ट लेकर मुलाक़ात करने के साथ विस्तृत वार्ता की गई*
*व्यापारियों की 97 की लिस्ट मे से लगभग 60 व्यापारियों ने ओडीओपी मे ट्रांसफर कराने व बैंको से रिजेक्ट हो चुके लगभग 10 पीड़ित व्यापारियों लिए लोन को ओडीओपी मे दिए जाने की लिस्ट सौंपी*
*जिला उद्योग विकास केंद्र के महाप्रबंधक व उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने ओडीओपी मे मिले लोन, ओडीओपी की बजाय अन्य स्कीम से मिले लोन,ओडीओपी मे स्वीकृत पर बैंक द्वारा रिजेक्ट और ओडीओपी मे पीड़ित व्यापारियों के नए लोन लेने वाले व्यापारियों की अलग अलग सूची मांगी*

आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष व यू पी जी एम टी एसो के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा के नेतृत्व मे पीड़ित व्यापारी तनुज आहूजा, सांगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह राजू,राकेश शर्मा व ब्रजेन्द्र रस्तोगी और महेश गंगवानी,सत्यनारायण खन्ना,भरत मुलानी,गोपाल आहूजा,महेश गाँधी आदि व्यापारी दि 30/31 मार्च वर्ष 2023 मे कानपुर के कोपरगंज होज़री व रेडीमेड बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित होज़री व्यापारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओ डी ओ पी में लोन न देने की बजाय मुख्यतः कोटेक महिंद्रा बैंक व अन्य बैंको द्बारा अन्य स्कीम मे लोन ओ डी ओ पी मे परिवर्तित करने की मांग को लेकर पीड़ित होज़री व्यापारियों के साथ जिला उद्योग विकास केंद्र के महाप्रबंधक व उद्योग उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह से उनके फज़ल गंज स्थित कार्यालय मे पीड़ित व्यापारियों की संशोधित लिस्ट लेकर मुलाक़ात करने के साथ विस्तृत वार्ता की गई|

पीड़ित व्यापारियों की 97 की लिस्ट मे से लगभग 60 व्यापारियों ने ओडीओपी मे ट्रांसफर कराने व बैंको से रिजेक्ट हो चुके लगभग 10 पीड़ित व्यापारियों लिए लोन को ओडीओपी मे दिए जाने की लिस्ट सौंपी|

वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि दो वर्ष से आधिक समय पूर्व दिनांक 30-31 मार्च 2023 की रात्रि में कानपुर के कोपरगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में लगभग 500 से अधिक होज़री एवं रेडीमेड व्यापारियों की दुकानें पूर्णतः जलकर नष्ट हो गईं थीं जिससे अनुमानित ₹2500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था जिन्हे अभी तक न्याय नहीं मिला|
आगे कहा कि हम लोग पीड़ित व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट करने के उपरांत उनके त्वरित निर्देशानुसार, उपायुक्त उद्योग कार्यालय (फज़लगंज, कानपुर) तथा कोपरगंज बाज़ार में व्यापारियों से ODOP योजना के अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन-पत्र भरवाए गए थे लेकिन कोटक महिंद्रा बैंक (लाटूश रोड शाखा, कानपुर) द्वारा अधिकांश पीड़ित व्यापारियों को ODOP योजना के स्थान पर अन्य योजनाओं — विशेष रूप से CGTMSE योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया जिससे व्यापारी राज्य सरकार की सब्सिडी एवं अन्य लाभों से वंचित रह गए है व अन्य कुछ बैंको भी अन्य स्कीम मे लोन दिया है |यहाँ तक कि अक्टूबर 2023 में कानपुर में मुख्यमंत्री जी के आगमन के अवसर पर आयोजित एक शासकीय समारोह में कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पीड़ित व्यापारी तनुज आहूजा को ₹49 लाख का ऋण चेक मंच से ODOP योजना के नाम पर प्रदान किया गया, जबकि वास्तव में वह ऋण CGTMSE योजना के तहत स्वीकृत किया गया था।
इसलिए वर्ष 2023 के कोपरगंज अग्निकांड के समस्त पीड़ित होज़री व्यापारियों को प्रदत्त ऋण को ODOP योजना के अंतर्गत रूपांतरित कराया जाए ताकि वे सरकारी सब्सिडी एवं अन्य लाभों के पात्र बन सकें।
और दी गई सूची मे आप की तरफ से भी उसे ठीक कर लिया जाय |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *