मोदी जी का आह्वान-एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत
आज दबौली दुर्गा मंदिर पार्क, में स्कूली 111 बच्चों के द्वारा,*एक पेड़ मां के नाम* लगाया और संकल्प लिया कि, पेड़ को हम संरक्षित एवं पल्लवित भी करेंगे। नित्य इसकी देखभाल करेंगे।
*ऐसा ही कार्य,अन्य विद्यालय के बच्चों और हम सब लोगों को भी करना चाहिए*
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि पेड़ हमें अवश्य लगाना चाहिए जिससे वातावरण अच्छा बना रहे। पेड़ लगाना पर्यावरण और मानव जीवन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। पेड़ लगाने से न केवल वायु प्रदूषण कम होता है, बल्कि वे छाया, फल, और आश्रय भी प्रदान करते हैं। पेड़ लगाने से मिट्टी का कटाव भी कम होता है और बाढ़ का खतरा भी कम होता है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि पेड़ छाया प्रदान करते हैं, जो गर्मी के दिनों में आरामदायक होती है। वे हवा को ठंडा करते हैं और शोर को कम करने में भी मदद करते हैं। पेड़ फल और फूल भी प्रदान करते हैं, जिनका उपयोग भोजन या औषधि के रूप में किया जा सकता है।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने कहा कि पेड़ लगाने का आह्वाहन सभी से किया गया है और कहा गया है कि एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगे
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद गुंजन शर्मा, स्कूल के शिक्षकगण स्थानीय लोग मौजूद रहे
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
28/07/2025
2025-07-28
