आज 85 पेड़ लगाए गए

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी के द्वारा पास कराए हुए शास्त्री नगर बड़ा सेंटर पार्क की बाउंड्रीवाल के कारण से पूरे पार्क को सुरक्षा प्रदान हुई। जिस पर आज कानपुर के डीएफओ अरविंद यादव एवं गंगा टास्क फोर्स तथा डीएफओ के कर्मचारी गण के माध्यम से सेंट्रल पार्क में,500 पेड़ लगाने के लक्ष्य के कार्य को विधिवत प्रारंभ कर आज 85 पेड़ लगाए गए ।
विधायक ने स्थानीय लोगों को बुलवाकर प्रत्येक के नाम से एक – एक पेड़ लगाने की और उसको संरक्षित और पल्लवित करने की उनकी स्वयं की जिम्मेदारी का आवंटन किया।
विधायक ने कहा की जीवन के 42 वर्ष लेबर कॉलोनी शास्त्री नगर में रहते हुए इस पार्क का बाउंड्रीवाल और सुंदरीकरण की निर्माण की कल्पना को लेकर अब उसे पूरा करने के लिए विधायक के रूप में सौभाग्य प्राप्त हुआ।विधायक ने, लगभग 55 लाख रुपए से, केडीए से बाउंड्री पास करवाकर उसे बनवाई और अभी भी पाथवे से लेकर, ओपन जिम आदि सुंदरीकरण के कार्य को करा कर मोती झील के पार्क के विकल्प के रूप में इस पार्क को डेवलप करके स्थानीय लगभग 01 लाख से भी ज्यादा निवासियों को स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से सुबह शाम टहलने एवं सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों की खेलने की सुविधा इस पार्क में,विधायक जी द्वारा व्यवस्थित कराई जा रही है।
विधायक ने कहा कि श्रम विभाग की एनओसी प्राप्त करने में विशेष सहयोग पिछले कमिश्नर महोदय का था, जब उनसे कई चक्र बात करके, श्रम विभाग की एनओसी लेकर और केडीए से धन आवंटन करा कर, इस की बाउंड्री कराई।
विधायक ने कहा कि मुझे आश्चर्य है पिछले 45 से 50 वर्षों में किसी भी सरकार का ध्यान इतने बड़े,उपलब्ध स्थल वाले पार्क पर, सुंदरीकरण के लिए क्यों नहीं किया गया। यह लापरवाही की पराकाष्ठा और लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ था।परंतु अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा और इस पार्क को हरा भरा करके आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ उमेश निगम, अनिल बाबा, अजीत श्रीवास्तव,संजय लाला एवं डीएफओ अरविंद सिंह वन क्षेत्र अधिकारी लल्लू सिंह, एसआई श्री डी के बाजपेई, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार हेड किशोर सिंह के साथ 30 जवान एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित थे।
-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *