कानपुर
कानपुर के सबसे प्रसिद्ध एक्सपोज टैटू जो कि परेड चौराहे के पास स्थित है, संचालक फराज जावेद द्वारा दिया जा रहा है हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय,संचालक फराज जावेद के द्वारा सावन के उपलक्ष्य में 51000 टैटू फ्री में बनाए जा रहे है,संचालक फराज जावेद ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हिंदू मुस्लिम के नफरत को दूर कर आपस में एक दूसरे के प्रति प्रेम को बढ़ाना है।वही टैटू बनवाने आए लोगों ने भी उनके इस कार्य की सराहना की और कहा कि समाज में इस तरह के किए जा रहे कार्य धर्म को बढ़ावा देता है और हिन्दू मुस्लिम के नफरत को दूर करता है।
