कानपुर

कचहरी में चल रही लायर्स एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज अंतिम दिन जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। अधिवक्ताओं में नामांकन का अंतिम दिन अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन करने को लेकर जबरदस्त होड़ मची रही। और नामांकन प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके प्रस्तावक भी मैदान में डटे रहे।प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में अधिवक्ता मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग स्थान से जुलूस निकाले तथा मतदाताओं से अपील की है कि वह उन्हें वोट देकर विजई बनाएं।नामांकन के अंतिम दिन अभी तक अध्यक्ष पद पर राकेश सचान अरविंद दीक्षित दिनेश चंद्र वर्मा महामंत्री पद पर राजू यादव सुनील पांडे धर्मेंद्र सिंह भदौरिया अभय कुमार शर्मा उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद सुधीर अवस्थी कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर धाम द्विवेदी संजय वर्मा नीरज कुमार रमाकांत मिश्रा तथा संयुक्त मंत्री गीता जायसवाल मनीष करीम बुलंदी अग्रवाल समेत कई अन्य पदों पर अन्य प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन कराये। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव 11 अगस्त को प्रस्तावित है।परन्तु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सहमति न मिलने पर इस मतदान की तारीख को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभी तक प्रशासनिक सहमति न मिलने के कारण मतदान प्रस्तावित 11 अगस्त को ही माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *