ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री व गुड मॉर्निंग ग्रुप के पदाधिकारी पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि पनकी स्वराज नगर आदर्श वार्ड 57 के अंतर्गत श्री राम वाटिका पार्क में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बच्चों के लिए लगे हुए झूले को अभी सिर्फ 4 महीने ही हुए हैं और वह झूले दम तोड़ने लगे हैं जिससे कि एक बच्चा झूला टूटने की वजह से बाल बाल बच गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया इस घटना मैं लिप्त दोषी भ्रष्टाचारी अधिकारी और ठेकेदारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए इसके लिए नगर आयुक्त महोदय और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी से भी शिकायत दर्ज कराई गई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस घटना की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी क्षेत्रीय निवासी पुष्पेंद्र जायसवाल बृजेंद्र सिंह चौहान बीके सिंह एसके शुक्ला अमित राजपूत प्रकाश वर्मा एस एन दुबे शिवपाल सिंह गुड्डू सचान ने उचित कार्रवाई करने की मांग करी
2025-07-29
