कानपुर
कानपुर में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने श्री गुरु तेग बहादुर की याद में कानपुर पुलिस लाईन में वृक्षारोपण किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्धारा लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट भी अलग अलग थानों में वृक्षारोपण कर रहा है
दरअसल श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350 वां शहीदी दिवस का आयोजन आगामी 24 नवंबर को होना है इसी के चलते कानपुर के सिक्ख समाज के लोगों ने रोटरी क्लब के सहयोग से कानपुर के पुलिस विभाग के सभी थानों ,सभी आफिस में करीब 350 वृक्षारोपण लगाने का प्रण लिया है इसी का एक कार्यक्रम पुलिस लाईन में आयोजित किया गया जहां पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने वृक्षारोपण किया।
