कानपुर
कानपुर आज दिनांक 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को पूर्व पार्षद फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया (पूर्व पार्षद) ने कानपुर महानगर की महापौर एवं नगर आयुक्त को एक पत्र भेजकर कानपुर नगर में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 _2026 के ग्रहकर ,जलकर एवं सीवर कर पर 31 जुलाई 2025 तक टैक्स जमा करने पर 10% की छूट दी जा रही है ।
जिनकी समय सीमा कल 31 _07 2025 को समाप्त हो रही है ।
पूर्व पार्षद फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक पूरे शहर में 50% से ज्यादा हाउस टैक्स एवं सीवर टैक्स के बिल (डिमांड नोटिस) भी नहीं बांटे गए हैं। शहर के नागरिकों ,भवन स्वामियों को यह भी नहीं पता कि उनका गृह कर, जलकर एवं सीवर कर कितना बढ़ गया है।
तथा अभी भी पूरे शहर में बेतहाशा बढ़े हुए हाउस टैक्स का विरोध जारी है , शहर के भवन स्वामी अभी भी प्रार्थना पत्र देकर अपने गृह कर को ठीक करने का अनुरोध कर रहे हैं ,ऐसे में छूट की समय सीमा तब तक बढ़ाई जाए,जब तक सारे भवनों के गृह कर में सुधार कर ठीक नहीं कर दिया जाता ।तब तक 10% छूट को जारी रखा जाए।
यह समय सीमा कम से कम दो माह तक बढ़ाई जाए।
पूर्व पार्षद फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया ने कहा कि शहर की जनता अपने मकानो का (सामान्य कर) गृह कर,जलकर एवं सीवर कर देना चाहती है। लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते शहर की जनता परेशान है।
पूर्व पार्षद फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया ने महापौर जी से शहर की जनता के हित में अभिलंब निर्णय लेने का आग्रह किया है।
