डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा अशोभनीय टिप्पणी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग

 

 

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा के पदाधिकारी शाहीन फातिमा प्रदेश सचिव महिला सभा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के दौरान कहां की समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव जो सदैव महिला सशक्तिकरण गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं उनके विरूद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत की गई है, जो कि भारतीय सविंधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।मौलाना साजिद रशीदी के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी एफ आईआरदर्ज की जाए।उनकी शीघ्र गिरफतारी सुनिश्चित की जाए ताकि समाज में यह सख्त संदेश जाए कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञापन के दौरान महिला सभा प्रदेश सचिव शाहीन फातिमा,प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव,सोमवती संखवार, माही सिंह प्रदेश सचिव सलमा बेगम पूर्व नगर सचिव, शन्नो बेगम बेगमपुर गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष, आशा सिंह इत्यादि महिलाएं रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *