
दिनांक 31 जुलाई 2025
*उपभोक्ता बिजली के बिलों में बढ़ोतरी से बेहद परेशान भाजपा सरकार कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर बोझ लाद रही*
*सपा की पीडीए सर्वेक्षण रिपोर्ट भाजपा का राजहठ 2027 में परिवर्तन का संदेश देगा*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर व पीडीए थिंक नीति निर्धारण समिति की आवश्यक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में अपराह्न 3:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में बिजली की समस्याओं तथा उपभोक्ताओं पर बढ़ते बिजली बिलों को लेकर तथा निजीकरण की ओर ले जाने को लेकर उक्त मुद्दे को लेकर आरंभ हुई
जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सरकार द्वारा कंपनियों को बिजली का प्रदत्त अधिकार बिलों की वसूली के लिए दिया था उसके आधार पर कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 33 हजार 122 करोड़ रूपया सर प्लस निकल रहा है लेकिन आज तक कंपनियों ने उपभोक्ताओं का सरप्लस रुपया बिजली के बिलों में समायोजन नहीं किया गया है उल्टा भाजपा सरकार का राजहठ उपभोक्ताओं पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने ईंधन अधिकार शुल्क पौने दो प्रतिशत से अधिक लगा दिया है और हर महीने उसकी प्रक्रिया लगाने का प्रयास लगातार जारी है जिससे बढ़ते बिल से उपभोक्ता कराहा उठा है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा का पीड़ीए मिशन की सर्वेक्षण टीम बिजली की आंख मिचौली तथा बिलों के बढ़ोतरी से जनता की परेशानी से चिंतित है भाजपा सरकार का राजहठ सन 2027 में परिवर्तन का संदेश देकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बढता व्यक्तित्व और उनकी लोकप्रियता से बीजेपी परेशान होकर निजीकरण को बढ़ावा देकर जनता के हितों पर चोट कर रही है इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की लोकप्रियता में भारी उत्साह के साथ 2027 में सरकार बहुमत की बनेगी क्योंकि युवाओं में भारी उत्साह बढ़ रहा है सपा उपभोक्ताओं पर हो रहे अन्याय को लेकर 9 अगस्त क्रांति दिवस पर भावी रणनीति घोषित करेगी।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,आंनद शुक्ला,महेन्द्र सिह,परमवीर गंभीर,सत्यनरायन गहरवार,विनय गुप्ता,मो इमरान सिद्दीकी,बलवंत सिंह,राजू श्रीवास्तव,आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।।
