पुलिस ने दबोचे दो चोर, माल बरामद

कानपुर: थाना बर्रा पुलिस ने बुधवार को दो शातिर चोरों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का माल बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान थाना बर्रा निवासी पवन चोपड़ा और दीपक दुबे उर्फ तेजा के रूप में हुई। इनके पास से जरौली फेस-2 निवासी नेहा झा का 26 अप्रैल को चोरी हुआ एप्पल फोन और जरौली गांव निवासी राजू गुप्ता के घर से चोरी हुई नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ, उ0नि0 श्री सच्चिदानंद ,उ0नि0 श्री राजन कुमार मौर्या, का0 सुशील कुमार, का0 शिवशंकर,का0 अरूण कुमार,का0 अरबिन्द,का0ऋषि यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *