*ब्रेकिंग* ..
*काकादेव थाने की पुलिस ने 2 घंटे के अंदर गुमशुदा हुई बच्ची की तलाश की*
काकादेव थाने के पांडु नगर चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे के अंदर गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर
परिवारजनों के सुपुर्द किया
कल्याणपुर निवासी परिजनों द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर दी गई थी पांडु नगर क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल इलाज कराने आए अजय की पुत्री ज्योति उम्र लगभग 17 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है कही लापता हो गई है
जिसके पश्चात चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की
*सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी पांडु नगर दीपक तिवारी ने अपनी टीम के साथ सर्विलांस व ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से 2 घंटे के अंदर लड़की को कल्याणपुर के पास से सकुशल बरामद कर लिया*
वही अपनी बच्ची को सकुशल देखकर परिजन पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है
पुलिस की तत्परता को देखते हुए पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बड़ा है
*लड़की को सकुशल बरामद करने में प्रभारी निरीक्षक काकादेव मनोज सिंह भदौरिया, पांडु नगर चौकी प्रभारी दीपक तिवारी,का.आमोद की अहम भूमिका रही*
