आज दिनांक 01.08.2025 को महापौर प्रमिला पांडेय जी ने पहलगाम आतंकी हमले में मृत स्व0 शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या एवं परिजनों से मुलाकात की।

महापौर ने मुख्य अभियन्ता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी के साथ पहलगाम आतंकी हमले में मृत स्व0 शुभम द्विवेदी के नाम से उनके घर के पास स्थित पार्क एवं सड़क के नामकरण का स्थल भी देखा एवं जल्द से जल्द सड़क एवं पार्क के नामकरण का बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये।

बताते चले कि महापौर जी ने कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 05.05.2025 में पहलगाम हमले में मृत स्व0 शुभम द्विवेदी के नाम से उनके घर के पास स्थित पार्क एवं सड़क के नामकरण की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *