*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत इस्काँन मंदिर में आगामी जन्माष्टमी त्यौहार की समीक्षा*
आगामी जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 01.08.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना बिठूर क्षेत्र अंतर्गत इस्कॉन मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्यौहार के दौरान सुरक्षा, शांति और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
🔹 *जन्माष्टमी तैयारियों का जायजा*
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा इस्कॉन मंदिर परिसर का भ्रमण कर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने मंदिर के महंत और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
🔹 *सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन*
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए व यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक प्लान तैयार कर लागू करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात,सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर उपस्थित रहे।
