दिनांक 1 अगस्त 2025

*सपा पीड़ीए मिशन अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करेगा और जनता से अमेरिकी उत्पादो को क्रय न करने का अभियान चलाएगा*

*अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 25 फीसदी ट्रैरिफ के ऐलान से महानगर की 400 टेनरियों के हजारों कामगार बेरोजगार होंगे*
*हाजी फजल महमूद*

कानपुर शुक्रवार समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के पीड़ीए मिशन व युवा टीम तथा व्यापारियों की बैठक दिन में 3:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुई

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 25 फीसदी ट्रैरिफ की घोषणा से महानगर की 400 से अधिक टेनारियों के हजारों कामगार बेरोजगार हो जाएंगे और टेनरियों को प्राप्त ऑर्डरों के सप्लाई पर नुकसान होगा इससे देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा पीड़ीए मिशन अमेरिकी उत्पादो का बहिष्कार करेगी तथा जनता से पीडीए टीम अमेरिका उत्पादन की वस्तुओं को प्रयोग न करने की अपील करेगी क्योंकि भाजपा सरकार का आध्यात्मिक प्रेम अमेरिकी निर्णय से जनमानस को झकझोर दिया है इस पर सरकार को मंथन कर बेरोजगारी बचाने के लिए देश के उत्पादकों पर सब्सिडी देकर कामगारों को बचाना चाहिए

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा पीड़ीए मिशन अमेरिकी सेब का बहिष्कार पहले कर चुकी है और अब सभी अमेरिकी उत्पादो का बहिष्कार करने के लिए पांचो विधानसभा क्षेत्रो में अभियान को अमली जामा फहराया जाएगा।।

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,परमवीर गंभीर,महेन्द्र सिह,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,मोनू विश्वकर्मा,रवि श्रीवास्तव,सलाम इदरीसी आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *