रसायन विज्ञान भीष्मपितामह जयंती

 

रसायन विज्ञान विभाग दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज ,कानपुर द्वारा आज दिनांक ०२/०८/२०२५ को महान समाज सुधारक,अद्वितीय वैज्ञानिक, प्रेरक शिक्षाविद, विश्वविख्यात रसायन विज्ञानी एवं सुप्रसिद्ध उद्यमी आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया एवं छात्राओं द्वारा फादर ऑफ़ इण्डियन केमिस्ट्री पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए ।प्राचार्या प्रो वंदना निगम ने छात्राओं को अपने भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में जानने हेतु प्रेरित किया और जानकारी दी कि अमोनियम नाइट्राइट की खोजएक दिन आचार्य राय अपनी प्रयोगशाला में पारे और तेजाब से प्रयोग कर रहे थे। इससे मर्क्यूरस नाइट्रेट नामक पदार्थ बनता है। इस प्रयोग के समय डा. राय को कुछ पीले-पीले क्रिस्टल दिखाई दिए। वह पदार्थ लवण भी था तथा नाइट्रेट भी।वैज्ञानिकों को तब इस पदार्थ तथा उसके गुणधर्मों के बारे में पता नहीं था। उनकी खोज प्रकाशित हुई तो दुनिया भर में डा. राय को ख्याति मिली। उन्होंने एक और महत्वपूर्ण कार्य किया था। वह था अमोनियम नाइट्राइट का उसके विशुद्ध रूप में संश्लेषण। इसके पहले माना जाता था कि अमोनियम नाइट्राइट का तेजी से तापीय विघटन होता है तथा यह अस्थायी होता है। राय ने अपने इन निष्कर्षों को फिर से लंदन की केमिकल सोसायटी की बैठक में प्रस्तुत किया था|

जैसा कि हम जानते हैं, विज्ञान और उद्योग धंधों का परस्पर गहरा सम्बंध होता है। उस समय हमारे देश का कच्चा माल सस्ती दरों पर इंग्लैंड जाता था। वहाँ से तैयार वस्तुएं हमारे देश में आती थीं और ऊँचे दामों पर बेची जाती थीं। इस समस्या के निराकरण के उद्देश्य से डा. राय ने स्वदेशी उद्योग की नींव डाली। उन्होंने 1892 में अपने घर में ही एक छोटा-सा कारखाना निर्मित किया। उनका मानना था कि इससे बेरोज़गार युवकों को मदद मिलेगी। इसके लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ा। वे हर दिन कॉलेज से शाम तक लौटते, फिर कारखाने के काम में लग जाते। यह सुनिश्चित करते कि पहले के आर्डर पूरे हुए कि नहीं। डॉ. राय को इस कार्य में थकान के बावजूद आनंद आता था। उन्होंने एक लघु उद्योग के रूप में देसी सामग्री की मदद से औषधियों का निर्माण शुरू किया। बाद में इसने एक बड़े कारखाने का स्वरूप ग्रहण किया जो आज “बंगाल केमिकल्स ऐण्ड फार्मास्यूटिकल वर्क्स” के नाम से सुप्रसिद्ध है। उनके द्वारा स्थापित स्वदेसी उद्योगों में सौदेपुर में गंधक से तेजाब बनाने का कारखाना, कलकत्ता पॉटरी वर्क्स, बंगाल एनामेल वर्क्स, तथा स्टीम नेविगेशन, प्रमुख हैं।सन् 1922 के बंगाल के अकाल के दौरान राय की भूमिका अविस्मरणीय है। ‘मैनचेस्टर गार्डियन’ के एक संवाददाता ने लिखा था; “इन परिस्थितियों में रसायनविज्ञान के एक प्रोफेसर पी. सी. राय सामने आए और उन्होंने सरकार की चूक को सुधारने के लिए देशवासियों का आह्वान किया। उनके इस आह्वान को काफी उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। बंगाल की जनता ने एक महीने में ही तीन लाख रूपए की मदद की। धनाढ्य परिवार की महिलाओं ने सिल्क के वस्त्र एवं गहने तक दान कर दिए। सैकड़ों युवाओं ने गाँवों में लोगों को सहायता सामग्री वितरित की। डॉ. राय की अपील का इतना उत्साहजनक प्रत्युत्तर मिलने का एक कारण तो बंगाल की जनता के मन में मौजूद विदेशी सरकार को धिक्कारने की इच्छा थी। इसका आंशिक कारण पीड़ितों के प्रति उपजी स्वाभाविक सहानुभूति थी, पर काफी हद तक उसका कारण पी. सी. राय का असाधारण व्यक्तित्व एवं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा थी। वह अच्छे शिक्षक के साथ एक सफल संगठनकर्ता भी थे। कार्यक्रम में विज्ञान विभाग की प्रो रचना प्रकाश,प्रो अलका श्रीवास्तव ,प्रो अंजली श्रीवास्तव ,डॉ अर्चना ,डॉ रचना , डॉ प्रियदर्शनी ,डॉ सोनिया,डॉ अंजलि शुक्ला,डॉ प्रतिभा एवं कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र जी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *