नगर आयुक्त द्वारा गुलाब वाटिका पार्क का किया गया निरीक्षण

बाबूपुरवा में व्यायामशाला एवं पुराने सेंट्रल पार्क का भी किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित

कानपुर-आज दिनांक 09-09-21 को प्रातः 7:30 बजे नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जोन-5 वार्ड 45 गुलाब वाटिका पार्क का निरीक्षण कर हाईमास, लाइटिंग एवं पेयजल हेतु वाटर कूलर लगवाए जाने के निर्देश दिए गए तथा रामगोपाल चौराहे का निरीक्षण कर विकास कार्य हेतु प्रोजेक्ट अभियंता आर०के० सिंह को एक कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा इसी क्रम में प्रातः 8:00 बजे नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जोन-3 वॉर्ड 80 बाबूपुरवा में व्यायामशाला एवं पुराने सेंट्रल पार्क का निरीक्षण कर जोनल अधिकारी, जोनल अभियन्ता व स्वच्छ्ता अधिकारी को पार्क के अन्दर उच्चकोटि की सफाई व्यवस्था व समतलीकरण करवाये जाने के निर्देश दिए गए साथ ही सीवर की समस्या से हो रहे जलभराव का निरीक्षण कर जलकल अभियन्ता 3 को एक कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *